यह चारों छात्र-छात्राएँ डीडवाना कुचामन जिले की नामी गिरामी स्कूलों के विद्यार्थियों से आगे रहकर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं। विद्यालय की अनुशासनप्रियता, अध्ययन-अध्यापन की गुणवत्ता और सकारात्मक वातावरण की हर तरफ सराहना हो रही है।
विद्यालय चारों तरफ सरकारी एवं निजी विद्यालयों से घिरा होने के बावजूद अधिकतम नामांकन और श्रेष्ठ परीक्षा परिणाम के लिए वर्षों से जाना जाता है। इस वर्ष का परिणाम विद्यालय के इतिहास में मील का पत्थर साबित हुआ है।
विद्यालय की नीहू यादव और लतिका यादव ने कक्षा 6 के लिए नवोदय विद्यालय में चयनित होकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। वहीं, सुमन यादव ने आठवीं बोर्ड परीक्षा में क्षेत्र में प्रथम स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इसके अतिरिक्त नीहू यादव ने पाँचवीं बोर्ड परीक्षा में सेंटर टॉपर बनकर विद्यालय का मान बढ़ाया।
विद्यालय की यह उपलब्धियाँ न केवल विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्साह भर रही हैं, बल्कि शिक्षा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक उदाहरण भी बन गई हैं।

